डोलरिया: कांदराखेड़ी में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के कांदराखेड़ी में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिक ने फांसी लगा ली आनन फानन में परिजनों ने उसे नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां नाबालिक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया नाबालिक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया पुलिस मामले की जांच कर रही है।