नबीनगर: गजराज बिघा गांव से शराब मामले में फरार एक नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मदनपुर सलैया थाना की पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के नामजद आरोपी गजराज बीघा गांव निवासी लछु चौधरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.