नबीनगर: गोसलडीह गांव के एक व्यक्ति ने थाने में दिया आवेदन, गांव के ही लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप
नबीनगर थाना क्षेत्र के गोसलडीह गांव निवासी रंजन कुमार यादव ने मारपीट करने से संबंधित आवेदन पुलिस को दिया है. मारपीट का आरोप गांव के ही मुन्ना कुमार यादव, सुनील यादव, भोला यादव व रंजन कुमार यादव पर लगाया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है.