नबीनगर थाना की पुलिस ने पटखौलिया गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी अजय कुमार यादव है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था, जो फरार चल रहा था. गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया.