नबीनगर: आंजन मोड़ के पास मदनपुर थाना की पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले महीने औरंगाबाद समेत समूचे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. आदर्श आचार संहिता के पालन एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव को संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन अवैध वाहनों एवं सामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सोमवार को थाना क्षेत्र के अंजान मोड़ के पास पुलिस पदाधिकारी ने गहन-वाहन जांच अभियान चलाया.