नबीनगर: नारायणपुर गांव के पास से पुलिस ने 34.56 लीटर टनाका शराब व मारुति सुजुकी कार के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास से 34.56 लीटर टनाका शराब व मारुति सुजुकी कार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर पलामू जिले के कामत निवासी मनीष कुमार यादव है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उक्त तस्कर को जेल भेज दिया गया है.