लुणी: रोहिचा खुर्द एक ही रात में चार घरों के टूटे ताले, सोने चांदी के जेवरात तथा नकदी पार।
Luni, Jodhpur | Mar 23, 2024 रोहिचा खुर्द गाँव मे एक ही रात में चोरों ने चार घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी पार कर ली। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार दरिया कंवर के घर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के गहने और नकद चुराकर ले गए। गाँव के ही गंगाराम,पूर्व सरपंच समदा देवी तथा कमली के मकान से भी चोरों ने चोरी कर जेवरात और नकदी चुराई।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।