नानपारा: नवाबगंज में पुलिस ने दर्जनों वाहनों का किया चालान, चेकिंग अभियान चला कर दी हिदायत
नवाबगंज पुलिस ने शनिवार शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों वाहनों का चालान किया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में यह अभियान नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग के पास चलाया गया। अभियान के दौरान, दर्जनों दोपहिया वाहनों का डीएल और हेलमेट न होने पर चालान किया गया।