रामानुजगंज: जिला पंचायत सीईओ ने गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की पहुंच और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी
रामानुजगंज शुक्रवार शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर लगातार दौरा कर रही है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगई, ताम्बेश्वरनगर एवं मितगई का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यका निरीक्षण