जांजगीर: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ को लेकर राज्य सरकार सजग।
जांजगीर चांपा जिले की अमिता श्रीवास ने 22 मई को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विष्णु देव साय ने खुशी जताते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत