धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के के. नगर प्रखंड अंतर्गत बिठनौली पश्चिम पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” में विधायक लेसी सिंह शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनीं। प्राप्त शिकायतों एवं जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में जिला पदाधिकारी, पूर्णिया, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
Purnea East, Purnia | Aug 19, 2026