किशनगढ़ बास: खैरथल के वार्ड 31 में स्ट्रीट डॉग से परेशान लोग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Kishangarhbas, Alwar | Jun 30, 2026
खैरथल के वार्ड 31 में कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान निवासियों ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपा है।उन्होंने समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है निवासियों का आरोप है कि वार्ड में स्ट्रीट डॉग्स के झुंड दिन रात सड़कों गलियों में घूमते रहते हैं। यह कुत्ते लोगो पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ते हैं।कई महिला बच्चों को काट चुके हैं।