बहेड़ी: अंबेडकर जयंती के मौके पर बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित गन्ना उत्पादक महाविद्यालय से निकाली गई विशाल शोभा यात्रा
बहेड़ी नगर में आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई बता दें 14 अप्रैल दिन में करीब 11 बजे से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे भारी संख्या में लोग बहेड़ी के नैनीताल रोड स्थित गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के पास से एकत्र होकर लोधीपुर स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे और कार्यक्रम संपन्न हुआ।