राजगढ़: ब्यावरा में सनातन हिंदू समिति द्वारा निकाला गया चल समारोह
हनुमान जयंती के मौके पर ब्यावरा शहर के शीतला माता स्थित मातमंड से गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब सनातन हिंदू समिति के द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला। इस दौरान चल समारोह का जगह विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान चल समारोह में पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह उपस्थित रहे।