केतार: 103 दिनों बाद समाप्त हुई मनरेगाकर्मियों की हड़ताल, कार्य पर लौटे कर्मचारी
Ketar, Garhwa | Jun 20, 2026 झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की ओर से पिछले 103 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद शनिवार को केतार प्रखंड के मनरेगाकर्मियों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना योगदान दिया और नियमित कार्यों में जुट गए। ज्ञात हो कि संघ के आह्वान पर राज्यभर के मनरेगाकर्मी 12 मार्च 2026 से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।