औराई: रामखेतारी गांव में दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की हुई पहचान, पुलिस कार्रवाई में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रामखेतारी गांव में हुई दुर्घटना का शिकार हुए मृतक का पहचान हो गई है। इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने रविवार सुबह करीब 9 बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। मृतक का पहचान सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव का निवासी दशरथ मंडल बताया गया है।