गुरसराय के ग्राम सिंगार में मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एसएसपी ने थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। कार्रवाई के बाद मंगलवार को करीब 11 बजे पुजारी का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।