महोबा: मिशन शक्ति के तहत महोबा पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया, जिलेभर में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Mahoba, Mahoba | Apr 1, 2026 मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद महोबा में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थानों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने बाजारों, स्कूलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।