राजगढ़: बिखरते रिश्तों पर खाकी का मरहम, राजगढ़ पुलिस ने बिखरते परिवार को फिर से जोड़ा, पति-पत्नी को थाने में माला पहनाकर विदाई दी
Rajgarh, Churu | Oct 17, 2026 पारिवारिक विवाद सुलझाने के SP निश्चय प्रसाद एम. व ASP राजगढ़ रिछपाल सिंह RPS के निकट सुपरविजन में राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में राजगढ़ थाना पुलिस ने अनूठी पहल की है। थाने की चौखट पर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि संवाद से समाधान के साथ ASI धूप सिंह व महिला सुरक्षा केंद्र राजगढ की काउंसर नीलम व कलावती ने काउंसलिंग करवाई व खुश पति पत्नी को विदा किया।