सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहन राम मंदिर में शराब पीते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन राम मंदिर में शराब पी रहे एक व्यक्ति का वीडियो शनिवार को लगभग 2:30 बजे वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति शराब पीकर मंदिर में है,बता दे कि यह नगर सेना का कर्मचारी है,और जिला खनिज कार्यालय में पदस्थ है,बजरंग दल के सदस्य नितिन सूरी ने इस शराबी को पकड़ा है।