शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलगर चौराहे के पास सब्जी मंडी में उस समय सनसनी फैल गई, जब 22 वर्षीय एक नवविवाहिता ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नाजमीन पत्नी जमील खान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता नाजमीन ने अपने निवास में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।