बहेड़ी: बरेली नैनीताल हाईवे पर मनडनपुर शुमाली के पास टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हुई दर्दनाक मौत
बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनडनपुर शुमाली के पास आज 6 मई शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मारकर रौंद डाला जिससे इस हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार युवक मोहम्मद शाहीन पुत्र ज़ाकिर हुसैन निवासी मंडनपुर शुमाली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे के होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई ।