गभाना: गभाना के लाखा बाजार में दुकान पर बैठे दुकानदार के साथ हुई मारपीट, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
गभाना कस्बे के लाखा बाजार में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव सूरजावली निवासी भगवानदास लाखा बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं।