उन्नाव: उन्नाव में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, मारपीट और फायरिंग में 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारियों को पुलिस ने लिया संरक्षण
Unnao, Unnao | Jul 30, 2026 उन्नाव के गदनखेड़ा में बच्चों के विवाद के बाद हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध 315 बोर तमंचे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, दोनों पक्षों के 3 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।