पटना ग्रामीण: राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर अरण्य भवन में कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर शुक्रवार को अरण्य भवन में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई विद्यालयों के छात्र उपस्थित रहे। कुछ दिन पहले photo ग्राफी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई थी। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया गया।