रामपुर: मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
Rampur, Rampur | Oct 10, 2024 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन जिला सहकारी बैंक श्री मोहन लाल सैनी ने लोगों को मानसिक रूप से सजग रहने की अपील की और बिना किसी झिझक के मनोचिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की।