सदर: BHU में नियमितीकरण को लेकर कर्मचारियों का धरना 14वें दिन जारी, महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी
Sadar, Varanasi | Apr 21, 2026 वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मधुबन पार्क में पिछले 14 दिनों से विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन लगातार जारी है। अपनी विभिन्न मांगों, विशेष रूप से नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा को लेकर कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।