फतुहा: बिहार राज्य पुल निगम ने कच्ची दरगाह में बने पीपा पुल को 15 जून को खोलने का लिया फैसला।
Fatwah, Patna | Jun 14, 2026 बिहार राज्पुलनिगम ने कच्ची दरगाह में बने पीपा पुल को 15 जून की मध्य रात्रि में खोलने का पत्र जारी कर दिया है। बता दे की राघोपुर दियारा की ढाई लाख की जनसंख्या के लिए यह पीपा पुल लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा गंगा की जल स्तर बढ़ने की बात कहकर पीपा पुल खोलने का निर्णय लिया है। जबकि गंगा के जलस्तर में अभी वृद्धि नहीं है।