अटरू क्षेत्र के कवाई थाना अंतर्गत अडानी पावर प्लांट की आवासीय शांतिग्राम कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर अज्ञात चोरों ने लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि अडानी प्लांट में कार्यरत्त अधिकारी अपने परिवार के साथ कोटा निजी कार्य से गये हुए थे। वहीँ पीछे से चोरों ने अडानी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगा दी।