धौलपुर: सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने मचकुंड सरोवर में पवित्र डुबकी लगाकर की परिक्रमा
सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर सोमवार को तीर्थराज मचकुंड धौलपुर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मचकुंड सरोवर पहुंचे और पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और उसके बाद सरोवर की परिक्रमा लगाई। श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सोमवती अमावस्या के विशेष महत्व के चलते धौलपुर स