अजीतमल: अयाना क्षेत्र के ग्राम तिवरलालपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप में हंगामा, लेखपाल से अभद्रता का वीडियो वायरल
थाना अयाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम तिवरलालपुर में शासन के निर्देश पर आयोजित फार्मर रजिस्ट्री के संयुक्त कैंप के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ ग्रामीणों ने कथित रूप से शराब के नशे में पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने मौके पर मौजूद राजस्व लेखपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना से जुड़ा एक वीडि