फूलपुुर: लिलहट में रात्रि ग्राम चौपाल का वीडियो सामने आया, जिसमें योजनाओं की दी गई जानकारी
फूलपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लिलहट में आयोजित रात्रि ग्राम चौपाल का वीडियो रविवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया। चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं सुनी गईं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल ने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।