अरथूना: दवेला गांव में सुनसान मकान में चोरी की वारदात, अरथूना थाने में दी गई रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच
अरथूना थाना क्षेत्र के दवेला गांव मे मंगलवार बीती रात्रि को नरेन्द्र सिंह पिता पदम सिंह चौहान जाति राजपुत निवासी दवेला के घर पर चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार घर के सभी परिवारजन डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरो के दरवाजा तोडकर घर के अन्दर घुस कर चोरी की वारदात की गई।