बखरी: बखरी अनुमंडल के तीनों प्रखंडों से चयनित 17 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित रिक्शा का वितरण किया गया
बुनियादी केंद्र बखरी के सौजन्य से मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत इस विवरण का आयोजन किया गया इस अवसर पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बुनियादी केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जन उपयोगी योजना है इसका प्रचार प्रसार जितना अधिक होगा उतना ही यहां के दिव्यांगों और बुजुर्गों को लाभ पहुंचेगा