जमुई: झुंडो में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ मारपीट के बाद दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, दो घायल, भगदड़ का वीडियो हुआ वायरल
झुंडों गांव में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के दौरान सोमवार की दोपहर 2:00 बजे एक पक्ष द्वारा स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट मो. शाहिद की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट होता देख दूसरे पक्ष द्वारा छुड़ाने के दौरान दो लोगों को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान दोनो तरफ से मारपीट हो गई और जमकर पत्थराव भी हुआ। देखते ही देखते पूरे गांव में भगदड़ मच गई।