बालोद: जनगणना 2027 का आगाज़: 1 मई से घर-घर पहुंचेगी टीम, प्रशिक्षण और स्व-गणना अभियान अभी चल रहा है
Balod, Balod | Apr 17, 2026 बालोद जिले में जनगणना 2हजार27 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि आगामी चरणों में कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।