संग्रामपुर: पुछरिया बांध पर बनेगी फोरलेन सड़क, तटबंध किनारे उद्योगों के लिए बनेगा लैंड बैंक
संग्रामपुर प्रखंड के पुछरिया स्थित गंडक नदी तटबंध पर किए गए बोल्डर पिचिंग एवं परकोपाइन कार्यों का निरीक्षण राज्य के लघु जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।