शाहजहांपुर: सफाई कर्मचारी धमकी मामले ने पकड़ा तूल, रोशन लाल वर्मा ने मंत्री और विधायक पर संरक्षण देने का लगाया आरोप
शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने शुक्रवार को बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नगर पंचायत निगोही में सफाईकर्मियों द्वारा धमकी दिए जाने के मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में सफाईकर्मियों द्वारा गोली मारने की धमकी दी गई थी, जिसका वीडियो भी मौजूद है।