बदायूं: मई रजऊ गांव में युवक ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हायर सेंटर रेफर
Budaun, Budaun | Jul 5, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के मई रजऊ गांव का रहने वाला 22 वर्षीय प्रदीप पुत्र प्रेमपाल ने अपने ही घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। वहीं परिवार वाले युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।