हरदोई: हरदोई जनपद का हिन्दी साहित्य में योगदान विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2025 हरदोई जनपद का हिन्दी साहित्य में योगदान' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन डॉ. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में हुआ।तीन सत्रों में हुई संगोष्ठी के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि साहित्यकार पद्मश्री डॉ. विद्याबिन्दु सिंह के साथ प्रथम सत्र की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हरिशंकर मिश्र ने की।