हरदोई: मझिया से पिहानी तक पटेल जयंती पर रैली निकाली गई, एकता का संदेश दिया गया, बड़ी संख्या में लोगों ने की भागीदारी
Hardoi, Hardoi | Nov 19, 2025 सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एस.एस.एस. इंटर कॉलेज, मझिया से पिहानी तक निकाले गए ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ मार्च ने क्षेत्र में एकता और राष्ट्रीय संकल्प का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांसद जय प्रकाश, विधायक श्याम प्रकाश ने किया। राष्ट्रगान और महापुरुषों को पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।