हरदोई: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बाबा मंदिर चौराहे पर पुलिस चौकी का किया शिलान्यास
Hardoi, Hardoi | Nov 19, 2025 आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बाबा मंदिर चौराहे पर कानून व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देध्य से विधि विधान से पूजन कर पुलिस चौकी का शिलान्यास किया। बता दें कि कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में एक बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। घटना के बाद मंत्री नितिन अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और पूरे मोहल्ले की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली थी।