फतुहा: फतुहा में तेज आंधी-पानी के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, जल जमाव ने खोली सफाई की पोल
Fatwah, Patna | May 29, 2026 फतुहा में तेज आंधी पानी के साथ झमाझम बारिश हुई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अहले सुबह 7 बजे मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ काले बादल घिर आए देखते ही देखते सुबह करीब 8 बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं किसानों को धान के बिचडा लिए खेत तैयार करना आसान हो गया है। शहर कि सड़क नदी में तब्दील हो गया है।