मिर्जापुर नगर पालिका के विकास की खुली पोल! एक महीने में ही टूट गया नया नल कनेक्शन, सड़कों पर बह रहा पानी
मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। नगर के बरिया घाट में अभी कुछ दिन पहले लगाया गया नल कनेक्शन एक महीने भी पूरा नहीं कर पाया और नगर पालिका के कूड़ा ट्रैक्टर की चपेट में आकर पाइप टूट गया।
पाइप टूटने के बाद लगातार पानी की बर्बादी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर पाइप टूटा है, वहीं प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बैठते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर किए जा रहे कार्यों की निगरानी नहीं होने से समस्याएं कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं।
अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस टूटी पाइप लाइन को कब तक ठीक कराकर लोगों को राहत दिलाता है।