राजगढ़: जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी सफल, गरम तेल से झुलसी महिला को मिली नई जिंदगी
राजगढ़ जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रजनीश शर्मा ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे करीब बताया कि सारंगपुर निवासी 40 वर्षीय श्रीमती असला अंसारी एक सड़क हादसे में गर्म तेल की कढ़ाई पर गिर गई थी। जिससे गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिससे उनके हाथों की उंगलियां मुड़ नहीं पा रही थी ऐसे में राजगढ़ जिला अस्पताल के डॉक्टर अंकुर देशवाली के द्वारा उनका सफल ऑपरेशन किया गया।