पटना ग्रामीण: मुख्य सचिवालय कैंपस में पूर्व सीएम श्रीकृष्ण सिंह की मनाई गई जयंती, सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व सीएम श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को सुबह 10 बजे राजकीय समारोह का आयोजन पटना के मुख्य सचिवालय कैंपस में किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम समेत सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।