पटना ग्रामीण: शिवपुरी से एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, एक पिस्टल व एक मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद
शास्त्रीनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल लेकर घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।