पटना ग्रामीण: प्रशासन के लाख कोशिश के बावजूद BPSC अभ्यर्थी पहुंचे गांधी मूर्ति के पास, प्रशांत किशोर ने लगाया छात्र संसद
गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास BPSC अभ्यर्थियों को रोकने की प्रशासन ने पूरी कोशिश की बावजूद सभी अभ्यर्थी गांधी मूर्ति के पास पहुंच गए। जहां अभ्यर्थियों ने BPSC आयोग और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार दोपहर 2:30 बजे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी पहुंचे।