पटना ग्रामीण: री-एग्जाम की मांग को लेकर गांधी मैदान में प्रदर्शन, BPSC परीक्षार्थी गांधी मूर्ति के सामने जुटे, प्रशांत किशोर भी साथ
BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कराने की मांग को लेकर रविवार की दोपहर 12 बजे से ही अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में जुटे हैं। जिला प्रशासन से परमिशन नहीं मिलने के बाद भी बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स पहुंचे हैं और गांधी जी की मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गए हैं। जैन स्वराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर भी मौके पर मौजूद हैं।