मऊगंज: चंद्रमहुली गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, फिर तालाब में कूदकर बचाई जान
Mauganj, Rewa | Jul 20, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के चंद्रमहुली गांव निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली और फिर जान बचाने तालाब में कूद पड़ा। स्थानीय लोगों ने तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लेकर पहुंचे पर डॉक्टरो ने रीवा रेफर कर दिया।त्रिवेणी पटेल उम्र 60 वर्ष निवासी चंद्रमहुली जो घर से पागल चौराहा टहलने आये थे और बोतल मे पेट्रोल खरीदा।